Categorized | लखनऊ.

मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु समिति का गठन

Posted on 22 November 2017 by admin

लखनऊ-22 नवम्बर 2017, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 के आदेशानुसार मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला युवा कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव, सहायक निदेशक सूचना, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र व समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना(एन0एस0एस0) को सदस्य नामित किया गया है।
उन्होने बताया कि आयोजन समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 28 नवम्बर 2017 को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन स्थित राम मनोहर लोहिया सभागार में आहूत की गयी है । उक्त बैठक में निर्धारित समय व तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in