Categorized | लखनऊ.

वोटो का मोह, पुत्र मोह से जुडकर सांस्कृतिक द्रोह तक पहुॅच गया है

Posted on 22 November 2017 by admin

लखनऊ 22 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मुलायम सिंह यादव द्वारा दिये गए बयान को सपा द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण की अंतिम कोशिश करार दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव कारसेवकों पर गोलियां चलवाने की बात बार-बार दोहराकर हिन्दु तथा हिन्दुत्व पर प्रहार करने का काम करते है। वर्ग विशेष के वोटो का मोह, पुत्र मोह से जुडकर सांस्कृतिक द्रोह तक पहुॅच गया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि निहत्थे रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर आत्ममुग्धता में जीने वाले किसी भी अखाडेबाज का अब कोई भी दांव काम में नहीं आने वाला। मुलायम सिंह यादव को रामभक्तों पर गोलियां चलवाने के लिए राष्ट्र से क्षमा मांगना चाहिए। खुद को कृष्ण का बंशज कहने वाले रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर प्रसन्न कैसे हो सकते है? मुलायम सिंह जी को समझना चाहिए कि अब टोपीबाज राजनीति के दिन लद गए। तुष्टिकरण की राजनीति के प्रबल पोषक मुलायम सिंह जी नाकारा पुत्र की नाकामयाबी से विचलित होकर पुराने हथकडे़ आजमा रहे है। लेकिन प्रदेश मुलायम सिंह जी की सोच से कहीं आगे विकास पथ पर बढ़ चुका है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in