Categorized | Latest news

वयोवृद्ध समाज सेवी नाना जी का तेरहवीं संस्कार संपन्न

Posted on 12 March 2010 by admin

उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आडवाणी, राजनाथ सहित आरएसएस के मदनदास व सुरेश सोनी भी शामिल हुए

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के साथ कई बड़े नेताओं व उद्योगपतियों ने भी किया तेरहवीं भोज काप्रसाद

चित्रकूट - समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए निधन के बाद नश्वर शरीर भी समाज के हित में दान कर देने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी नाना जी देशमुख का तेरहवीं संस्कार चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प उद्यमिता विद्यापीठ में सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उनके सहयोगियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं, मन्त्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने नाना जी के तेरहवीं संस्कार में आयोजित प्रसाद ग्रहण करते हुए उन्हें अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।12ckt3

उल्लेखनीय है कि वयोवृद्ध पद्यमविभूषित समाज सेवी नाना जी देशमुख का बीती 27 फरवरी को स्वर्गवास हो गया था। उनकी इच्छानुसार मरणोपरान्त उनका नश्वर शरीर नई दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए दान कर दिया गया। दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव डा. भरतपाठक ने प्रतीकात्मक रूप से उनका अन्तिम संस्कार चित्रकूट के मध्यप्रदेश क्षेत्र स्थित स्फटिक शिला के समीप किया था। इसके बाद डा. पाठक ने पूरे विधिविधान व रीतिरिवाज के साथ सभी संस्कार पूरे किए। शुक्रवार को नाना जी का तेरहवीं संस्कार पूरा किया।

दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में आयोजित उनके तेरहवीं संस्कार में प्रसाद ग्रहण करने के लिए देश के कई बड़े राजनेताओं, मन्त्रियों , प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे। शादगी पूर्ण तरीके से शान्त वातावरण में कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए डीआरआई परिवार ने पहले से ही सभी तैयारियां कर रखी थीं। तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सहसर कार्यवाह मदन दास देवी, सुरेश सोनी, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सांसद प्रहलाद पटेल , सांसद प्रभात झा, पूर्व मंत्री हरीश, उद्योग पति आर बी पण्डित, नितिन साल्वे आदि लोग उद्यमिता विद्यापीठ परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले नाना जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रृद्धांजलि दी।

12ckt5श्री आडवाड़ी ने कहा कि नाना जी के सानिध्य में काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नाना जी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की जो फौज खड़ी की है वह उनके सपनों को एक दिन अवश्य पूरा करेगी। इसके बाद उन्होंने तेरहवीं संस्कार में आयोजित भोज में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश प्रशासन ने चौकस व्यवस्था की थी। रीवां डीआईजी के पी खरे, कमिश्नर रवीन्द्र पस्तोद, डीएम सुखवीर सिंह के दिशा निर्देशन पर एसपी हरी सिंह यादव ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं अपने हाथों में ली थी। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए डीआरआई के प्रधान सचिव डा. भरत पाठक संस्थान के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद ताम्रकार व उद्यमिता विद्यापीठ की निदेशक डा. नन्दिता पाठक सहित अपने सहयोगियों अभय महाजन, अनिल सिंह, प्रज्योति त्रिपाठी, सुजीत मिल्लक, अखिलेश शर्मा, हरीओम त्रिपाठी व डीआरआई परिवार सहित पूरे समय तक पाण्डाल में उपस्थित रहे।

श्री गोपाल

09839075109


आ

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in