Categorized | लखनऊ.

भाषण का तीव्र विरोध तथा निन्दा की है

Posted on 17 November 2017 by admin

लखनऊ 17 नवम्बर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य मंत्रि परिषद
उ0प्र0 ने बाराबंकी में नगर निकाय के चुनावी सभा में निवर्तमान चेयरमैन भाजपा
प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव के पति और भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव
द्वारा मंच से मुसलमानों के लिए खुलेआम धमकीपूर्ण भाषण का तीव्र विरोध तथा
निन्दा की है।
माकपा मंत्रि परिषद ने कहा है कि यह चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है
साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का संविधान विरोधी चरित्र का भी द्योतक
है। आश्चर्य की बात है कि भाजपा नेता का धमकीपूर्ण भाषण उस समय दिया गया जब
मंच पर प्रदेश सरकार के दो मंत्री भी मौजूद थे।
माकपा ने मांग की है कि मुसलमानों को धमकीपूर्ण भाषण देने वाले भाजपा नेता
रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के खिलाफ फौरन कार्यवाही की जाय और आचार संहिता के
घोर उल्लंघन करने के लिए भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव के खिलाफ भी
कार्यवाही की जाय। माकपा नगरीय निकाय चुनाव आयोग उ0प्र0 के यहां भी इसकी
शिकायत दर्ज करायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in