Categorized | लखनऊ.

भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही से जन-मन प्रसन्न - राकेश त्रिपाठी

Posted on 17 November 2017 by admin

लखनऊ 17 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भ्रष्ट नौकरशाहों पर कार्यवाही का स्वागत करते हुए कहा जनता भ्रष्ट अधिकारियों पर शिंकजा कसे जाने से प्रसन्न हुई है। सत्ता परिवर्तन के साथ नीतियों में तो व्यापक सुधार हुआ ही है साथ ही क्रियान्वयन में उपेक्षा बरत रहे है, नौकरशाहों पर प्रभावी कार्यवाही हो रही है। दिन प्रतिदिन हो रही कठोर कार्यवाईयों से जहां एक तरफ भ्रष्ट कर्मियों में दहशत बनी है वहीं आमजन हर्ष के भाव व्यक्त कर रहा है।
श्री त्रिपाठी ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्ट रवैये के कारण पीडब्लूडी, सिचाई, खनन, चिकित्सा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण महकमें भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये थे, इन विभागों में योगी सरकार के कठोर प्रयासों के कारण अब कार्य संस्कृति बदलती दिख रही है। बर्खास्तगी, निलम्बन, अनिवार्य सेवानिवृत्ति व विभागीय जांच सहित प्राथमिकी दर्ज कराने जैसे कठोर कार्यवाही से भाजपा का भ्रष्टाचार पर वार का संकल्प आगे बढ़ता दिख रहा है। विभागों में माॅनिटरिंग सिस्टम विकसित कर डिजिटल तकनीकियों की सहायता से जबावदेही सुनिश्चित कराई जा रही है। जनता को किसी भी तरह असुविधा का सामना ना करना पड़े और संस्थागत लूट हर कीमत पर बंद हो इसके लिए योगी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
श्री त्रिपाठी ने कहा पिछली सपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जा पहंुची थी लेकिन वर्तमान योगी सरकार इन भ्रष्ट अधिकारियों को जेल और न्यायपालिका के कटघरे तक पहुंचाने का ठोस इंतजाम कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in