Categorized | लखनऊ.

अनुपस्थित रहने वाले 101 मतदान कर्मिको के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

Posted on 17 November 2017 by admin

लखनऊ -17नवम्बर 2017। जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 101 कर्मियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
प्रभारी प्रशिक्षण एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर पूर्वी श्री जितेन्द्र मोहन सिंह ने इस आशय की जानकारी आज यहाॅं दी। उन्होंने बताया कि आज प्रथम पाली में 05 पीठासीन 07 मतदान अधिकारी प्रथम, 10 मतदान अधिकारी द्वितीय, 01 मतदान अधिकारी तृतीय व 13 मतदान अधिकारी चतुर्थ 42 अनुपस्थित पाये गये तथा द्वितीय पाली प्रशिक्षण मे 12 पीठासीन अधिकारी, 06 अधिकारी प्रथम, 17 मतदान अधिकारी द्वितीय, 13 मतदान अधिकारी तृतीय व 11 मतदान अधिकारी चतुर्थ उपस्थित नही हुए जिनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in