Categorized | लखनऊ.

श्री आदित्य यादव अन्तर्राष्ट्रीय कोआपरेटिव एलायंस के निदेशक चुने गए

Posted on 17 November 2017 by admin

श्री आदित्य यादव (सभापति पीसीएफ व निदेशक इफ्को) ने भारतीय सहकारिता आन्दोलन तथा समाजवादी विचारधारा का परचम कुआलालम्पुर, मलेशिया में लहराते हुए अन्तर्राष्ट्रीय कोआपरेटिव एलायन्स (आईसीए) के निदेशक पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त की।

03आईसीए और वैश्विक सहकारिता के इतिहास में श्री यादव लगातार दो बार यह गौरव हासिल करने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं।

उल्लेखनीय है कि आईसीए सहकारिता की सर्वोच्च निकाय है। 98 देशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने वोट डाले जिसमें विभिन्न देशों की शीर्ष सहकारी संस्थाओं ने मतदान किया। श्री यादव ने 696 में से 627 वोट हासिल करके प्रचण्ड बहुमत से जीत दर्ज की।
01
श्री यादव की जीत ने पूरे विश्व में भारत और इफ्को का गौरव बढ़ाया है। जानकारों के अनुसार इस उपलब्धि से सहकारिता के क्षेत्र में देश की पकड़ और प्रभाव में काफी वृद्धि होगी।

श्री यादव ने आईसीए में प्रेसीडेंट पद के लिए चुने गए Mr. Ariel Guarco को बधाई दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in