Categorized | लखनऊ.

मा0 राजनाथ सिंह कल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगें

Posted on 17 November 2017 by admin

लखनऊ 17 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जनता से लखनऊ नगर निगम के चुनावों में पार्टी की महापौर की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित बडी संख्या में पार्टी पार्षदों को विजयी बनाने की अपील की। श्री शर्मा ने कल सरस्वती शिशु मन्दिर निरालानगर में अपरान्ह 3 बजे से शुरू होने वाले पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ से सांसद मा0 राजनाथ सिंह जी कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन कर उन्हें चुनावों में विजय होने का मंत्र देंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा कल आयोजित किये जा रहे सम्मेलन की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। नगर निगम चुनाव की दृष्टि से सभी बूथों पर बूथ समितियों के गठन का कार्य पूर्ण हो चुका है। कल सम्मेलन में पार्टी द्वारा गठित बूथ समितियों के सदस्य कार्यकर्ताओं सहित प्रमुख पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व स्थानीय विधायक सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हुए है। उन्होंने कहा भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं वार्डो में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा लखनऊ के समुचित विकास स्वस्थ लखनऊ सुन्दर लखनऊ व हरा-भरा लखनऊ बनाने के लिए जनता भाजपा को समर्थन दे रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in