Categorized | लखनऊ.

स्वस्थ-सुन्दर-विकसित लखनऊ मेरा लक्ष्य - संयुक्ता भाटिया

Posted on 17 November 2017 by admin

लखनऊ 17 नवम्बर 2017, लखनऊ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने आज कहा कि लखनऊ के विकास एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कराने के उद्देश्य से नगर निगम की सभी सेवाओं के आवेदन और शिकायत निवारण हेतु नगर निगम में मोबाइल एप की शुरूआत की जायेगी तथा नगर निगम की वेबसाइट को सुगम और जानकारी युक्त बनाने की शुरूआत साथ ही राजधानी को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाकर पार्किग स्थलों की व्यवस्था कराना मेरी प्राथमिकता होगी। श्रीमती भाटिया ने लखनऊ को स्वस्थ-सुन्दर- विकसित लखनऊ बनाने के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील जनता से की।
img-20171117-wa0104भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने आज अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत लोहिया गार्डेन चैक में नागरिकों से जन संपर्क कर किया। श्रीमती भाटिया ने डीएवी डिग्री कालेज, नवयुग कालेज और शशि भूषण कन्या महाविद्यालय में जाकर शिक्षकों, कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापति किया और वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
श्रीमती भाटिया ने पुराने लखनऊ पहुंचकर नवाबों की बैठक में भी हिस्सा लिया और महापौर पद के साथ-साथ भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को भी जनसमर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की।
श्रीमती भाटिया के साथ आज जनसम्पर्क के दौरान डाॅ0 मनोज पाण्डेय, बीएन मिश्र, डाॅ0 अनिता बाजपेयी, पार्टी के नगर उपाध्याय अनुराग मिश्र ‘अन्नू’ युवा मोर्चा में शिव भूषण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, टिंकू सोनकर, अमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, शलू टंडन, नीरज कुशवाहा, पुष्कर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व समाज के विभिन्न वर्ग समूह के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in