Categorized | लखनऊ.

डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा-बसपा व कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में किया शामिल

Posted on 17 November 2017 by admin

-मोदी जी की नीति और नेतृत्व पर देश का प्रबल विश्वास - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

photo-joiningलखनऊ 17 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सपा-बसपा व काग्रेस के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों पूर्व जनप्रतिनिधियों को भाजपा परिवार में शामिल किया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पाट्टिका पहिनाकर भाजपा परिवार में किया शामिल।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विभिन्न दलों से आये लोंगो को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि मोदी जी की नीतियां और नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह जी की संगठनात्क योजनाओं पर पूरे देश का प्रबल विश्वास है। उत्तर प्रदेश में योगी जी की गतिशील सरकार काम कर रही है। नीति और नेतृत्व में विश्वास कर जो भी अच्छे लोग भाजपा के माध्यम से समाज की सच्ची सेवा करना चाहते है उन्हें ससम्मान पार्टी स्थान दे रही है।
माननीय मोदी जी के नेतृत्व में अन्त्योदय प्रण के साथ भाजपा परिवार में सपा से पूर्व विधायक एंव पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रा रावत, पूर्व विधायक तमकुहीराज कुशीनगर डाॅ0 पी0के0 राय, फाजिलनगर कुशीनगर से कांग्रेस की पूर्व विधायक कांग्रेस शशि शर्मा, प्रदेश सचिव सपा सोहन लाल त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बसपा रितू सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा श्रीमती ममता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी अपराजिता सोनकर, जिला सहकारी बैंक बाराबंकी अध्यक्ष सपा के धीरेन्द्र वर्मा, प्रदेश सचिव सपा व महासचिव आॅल इण्डिया यादव महासभा से ललितपुर की सुश्री अरूणा यादव, अम्बेडकरनगर से प्रदेश सचिव सपा दयाशंकर मद्धेशिया, अम्बेडकरनगर से पूर्व नगरपलिका अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती मद्धेशिया, कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा अजय भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर बसपा जयनारायण कुरील ‘मुकेश‘, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर एवं बुन्देलखण्ड व झारखण्ड के पूर्व बसपा कोर्डिनेटर सिद्ध गोपाल अहिरवार, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी लखनऊ, राष्ट्रीय सचिव सपा युवजनसभा नितेन्द्र यादव कानपुर महानगर, पूर्व ब्लाक प्रमुख बुलन्दशहर सपा के बलवीर भाटी, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका महोबा सपा के विनोद सोनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री तथा ज्वाइनिंग प्रभारी अशोक कटारिया ,प्रदेश मंत्री एवं ज्वाइनिंग सहप्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश आईटी संयोजक संजय राय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in