Categorized | लखनऊ.

विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया

Posted on 17 November 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह सांसद ने आज कानपुर में मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष मंे जाजमऊ से रोड-शो करके व्यापक चुनाव प्रचार किया तथा मूलगंज चौराहा एवं ईदगाह बेगमपुरवा में आयेाजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 17नवम्बर को मध्यान्ह इलाहाबाद में आयोजित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं अपरान्ह इलाहाबाद में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी श्री विजय मिश्रा के पक्ष में व्यापक चुनाव प्रचार करेंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ0 संजय सिंह जी दिनांक 18नवम्बर को मेरठ, हापुड़ एवं पिलखुआ में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयेाजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in