भाजपा निकाय को सुदृढ़ व सशक्त बनाएगी - डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय

Posted on 17 November 2017 by admin

photo1सोनभद्र/लखनऊ 16 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने आर0टी0एस0 क्लब मैदान सोनभद्र में जनसभा में विजय शंखनाद किया। डा0 पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन से निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनानें की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य व जोरदार स्वागत किया तथा विशाल बाइक जुलुस निकाल कर नगर में भ्रमण कर सम्मेलन मंे पहुचें। सोनभद्र की छटा भाजपामय हुई।
सम्मेलन में मौजुद कार्यकर्ताओं, सम्मानित जनता को सम्बोधित करतें हुए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जनता के आपार समर्थन व आशीर्वाद से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। निकाय को विकास की पहली सीढ़ी माना जाता है। भाजपा की सरकार प्रत्येक निकाय को सुदृढ़ व सशक्त बनाना चाहती है, जिसके लिए आप सभी जनता का आशीर्वाद आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले कि सरकार के नगर विकास मंत्री ने सभी विकास की योजनाओं को लटकायें रखा और सभी नगर के बोर्डो को डिस्टर्व किया, किसी को भी स्वतन्त्र रूप से काम नहीं करने दिया, जिससे योजनायें प्रभावित रही। हम आज यहाॅ आप सब बन्धुओं से वादा कर रहें है कि आपके शहर में 24 घण्टे बिजली कि आपुर्ति, सिटी अस्पताल, गन्दे पानी की निकासी की व्यवस्था, जिसमें सीवर लाईन कि समुचित व्यवस्था की जायेगी। भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर देश-प्रदेश और अब वार्ड तक भाजपामय कर दीजिए ताकि भ्रष्टाचार मुक्त विकास आपके मुहल्ले में गली, सड़क तथा नालियों तक पहुंच सके। नगर पालिका व नगर पंचायत में जब भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव जीतकर आयेंगे तभी मा0 मोदी जी के विकास का सपना सच होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in