Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने विख्यात लोक गायिका श्रीमती मैनावती देवी श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 17 November 2017 by admin

श्रीमती मैनावती देवी ने भोजपुरी की जो सेवा की,
वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी: मुख्यमंत्री

photoलखनऊ: 16 नवम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विख्यात लोक गायिका श्रीमती मैनावती देवी श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मैनावती देवी ने आकाशवाणी, गोरखपुर के माध्यम से भोजपुरी की जो सेवा की, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीमती मैनावती देवी आजीवन लोक गीतों को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए प्रयासरत रहीं। उन्होंने ऐतिहासिक, धार्मिक एवं स्थानीय परम्पराओं पर केन्द्रित अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भोजपुरी लोक संगीत को समृद्ध किया। श्रीमती मैनावती जी ने नवोदित कलाकारों, विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उनके निधन से भोजपुरी संगीत जगत की जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई होना कठिन है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in