Categorized | लखनऊ.

18 नवम्बर को होगा बूथ सम्मेलन

Posted on 15 November 2017 by admin

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का मार्ग-दर्शक करेंगे- राजनाथ सिंह
लखनऊ 14 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित पार्षद प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य में 18 नवम्बर को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में बूथ समिति के सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। लखनऊ नगर निगम के चुनाव के लिए गठित चुनाव संचालन समिति की बैठक में तय किया गया। जिसकी अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश ने की। जिन्होंने बताया कि लखनऊ नगर निगम चुनाव में आने वाले सभी बूथ समितियों के सदस्य कार्यकर्ता इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। सम्मेलन में केन्द्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का मार्ग-दर्शन करेंगे।
महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया के महानगर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित चुनाव संचालन समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ नगर निगम के प्रभारी अशोक कटारिया, चुनाव संयोजक जय पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, डा. रीता बहुगुणा जोशी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक डा. नीरज बोरा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, मनोहर सिंह, जय प्रकाश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, विद्यासागर गुप्ता, आनन्द द्विवेदी, विधानसभा समन्वयक अनुराग मिश्र ‘अन्नू‘ विवेक तोमर, अंजनी श्रीवास्तव, हरसरन लाल गुप्ता, पुष्कर शुक्ला, श्यामजीत सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
राज्य के उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने चुनाव प्रचार को लेकर अब तक हुई गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान लखनऊ नगर निगम में हमारे द्वारा जनहित में बडे पैमाने पर कराये गए कार्यो के बारे में भी जनता को अवगत कराना चाहिए।
उन्होंने कहा प्रदेश मे विपक्षी दलों सपा-बसपा की सरकारों की अनदेखी के बावजूद नगर निगम के महापौर के रूप में एवं हमारी पार्टी के पार्षदों ने सुनियोजित ढंग से स्वस्थ-सुन्दर लखनऊ बनाने, बडी सख्या में पार्काें का सौन्दर्यीकरण कराने, बेहतर सड़को का निर्माण सहित कई अन्य जनहित की सुविधाओं एवं योजनाओ को लागू करवाने का काम किया है।
डाॅ0 शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरे मनोयोग से नगर निगम चुनाव में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के संकल्प के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in