Categorized | लखनऊ.

केन्द्र-राज्य के अनुकूल नगर निकाय से बनेगें जनता के सपनों के नगर - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 15 November 2017 by admin

सड़कों का चैड़ीकरण, सीवेज की समस्या से निजात, एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं स्वच्छता ही भाजपा का एजेण्डा- योगी आदित्यनाथ

photo-_लखनऊ 14 नवम्बर 2017 भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में विजयी शंखनाद की शुरूवात अयोध्या से की। मर्यादा पुरूषोत्म भगवान राम की जन्मस्थली, बंजरंगबली एवं संतों के चरणों में नमन कर भाजपा ने धर्म नगरी अयोध्या एवं गोण्डा में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं से चुनाव प्रचार प्रारम्भ किया।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जीआईसी मैदान में प्रभु राम हनुमान जी एवं संतो को नमन करते हुए कहा कि आस्था के केन्द्र अयोध्या और मथुरा को व्यवस्थित विकास, सौन्दर्य का रूप दिए जाने तथा बेहतर नगरीय सुविधाओं के लिए नगर निगम का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई ।
श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी शंखनाद देश को राष्ट्रीय विचार देने वाले केन्द्र अयोध्या से की है। पहली सभा में ही जनता के अपार समूह ने तेवर दिखा कर भाजपा की विजय को तय कर दिया है। अयोध्या में महापौर पद पर ऋषिकेश उपाध्याय की विजय के साथ दो तिहाई वार्डो में कमल खिलाने का संदेश अयोध्या से मिल गया है। पिछली सरकार में नगर विकास मंत्री एक उल्टे दिमाग के आदमी को बनाया गया था जो ना तो मुलायम सिंह की सुनने वाला था ना अखिलेश यादव के सुनने वाला था ना उनके चाचा को सुनने वाला था ना उनकी चाची की सुनने वाला था। वह खाली अपनी जेब भरने का ही कार्य करता था। जो सिर्फ अपने विभाग को ही उल्टा करने पर लगा हो उससे नगरों के विकास की उम्मीद ही नही की जा सकती थी। केन्द्र सरकार ने नगरों के विकास के लिए भारी राशि जारी की है। योगी जी ने संकल्प पत्र के मुताबिक किसानों की कर्जमाफी का ऐतिहासिक एवं क्रान्तिकारी निर्णय लिया है। जनता ने संकल्प लिया है कि उत्तर प्रदेश के विकास का, इसे अमलीजामा पहनाने के लिए केन्द्र-राज्य के अनुकूल नगर निकाय बनाएंगे, तो आपके सपनों का नगर, आपके सपनों की अयोध्या बनेगी।
श्री पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी की पारदर्शी, नीतिगत, गतिशील, सक्रिय, साफसुथरी सरकार विकास परक सरकार नीतियों की जड़ता एवं पंगुता को समाप्त करके आंतरिक सुरक्षा, आंतरिक विकास, बेहतर जनजीवन के लिए काम कर रही है। सात महीने की अपनी सरकार में निरंतर सक्रियता से उत्तर प्रदेश की सरकार ने कानून व्यवस्था, किसान खुशहाली, नगरीय विकास, मजदूरों और गरीबों की सेवा या उत्तर प्रदेश के सम्मान का मोर्चा हो, योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने शतप्रतिशत सफल काम किया है। भारत में अयोध्या का शीर्ष स्थान है इस भूमि को नमन तथा प्रभुराम को प्रणाम करते हुए हनुमान जी के चरणों में वंदन व संत महात्माओं के चरणों में नमन करते हुए भाजपा ने चुनावी सभाओं की शुरूवात की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता जनार्दन का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं और अब नगरों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने तभी प्रदेश के महानगरों सहित सभी नगर निकायों का चैमुखी विकास संभव हो पाएगा। विगत 15 सालों से प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारें रही हैं उन सरकारों ने नगर निकायों को लूटने का कार्य किया है। पिछली सरकार में खाली 5 जिलों में बिजली रहती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना माफियाओं सहित भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके ऊपर प्रहार करना है जिससे भोले-भाले किसानों के साथ माफियाओं द्वारा किया जा रहे खेल बंद हो सके। नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो शहरों मैं सीवेज की समस्या से निजात दिलाते हुए गलियों और सड़कों का चैड़ीकरण साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था करके नगरों को चमाचम करने का कार्य किया जाएगा, जैसे पिछले दिनों अयोध्या को रोशन करने का कार्य किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की अपनी पहचान है, यह सात पुरियों में एक है। यहां पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है। चुनाव अभियान के पहले चरण में पहली सभा अयोध्या में हो रही है। नगर निकाय में 30 प्रतिशत आबादी रहती है। शेष 70 प्रतिशत आबादी भी निकायों से जुड़ी रहती है। केन्द्र व प्रदेश सरकार से जो पैसा आये उसका सदुपयोग हो। उससे समग्र विकास का खाका खीचा जाय। इसके लिए जरुरी है कि भाजपा के बोर्ड का गठन निकाय मंे हो। नगर निकाय पर बुनियादी सुविधाओं को मुहैया करने की जिम्मेदारी होती है। नगर निकाय के पैसों को जनता के हितो पर खर्च होना चाहिए।
श्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारो में पैसे का बहुत बंदरबांट हुआ है। प्रधानमंत्री ने 13 नगरो को स्मार्ट सिटी व 7 शहरो को अमृत योजना के तहत लाया। परन्तु तत्कालीन प्रदेश सरकार इसके तहत पैसा नहीं लेना चाहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार गरीबों को आवास देना चाहती थी परन्तु पिछली सरकार इसके लिए धन नहीं लेना चाहती थी। भाजपा की 6 महीने की सरकार ने 1 लाख 61 हजार गरीबों को शहरी क्षेत्र में आवास देने का काम किया। 20 लाख लोगो को निःशुल्क बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराया। शहर में जनता अतिक्रमण से तबाह है। सरकार फेरी नीति तैयार करने जा रही है।ं इससे शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद भी गरीबों ठेला-खोमचा लगाने वालो की आजीविका पर कोई आंच नहीं आयेगी।
उन्होने कहा कि जितनी भी स्ट्रीट लाईट है उन्हे एलईडी स्ट्रीट लाईट में तब्दील करेगी। स्ट्रीट लाईट से प्रतिदिन निकायों में दीवाली जैसा वातावरण रहेगा। उन्होने कहा कि जब मै अयोध्या आता हूं तो सपा के लोगो को बुरा लगता है। अयोध्या को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। अयोध्या से दीपावली शुरु हुई, यहां दीपावली उपेक्षित थी। अयोध्या में दीपावली पर भव्य आयोजन हुआ। 137 करोड़ की योजना अयोध्या को दी गयी है। आने वाले समय में इससे और ज्यादा योजनाएं अयोध्या में लागू की जायेगी। आवारा गोवंशो के लिए गोशाला बनायी जायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर निगम प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने गदा भेंट की। मंच पर भाजपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में नगर पालिका रुदौली के अशोक कसौधन, गोसाईगंज से प्रदीप कसौधन, बीकापुर से राकेश पाण्डेय राना, व भदरसा से निशा देवी मौजूद रही। समापन जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने किया। कार्यक्रम में महंत धर्मदास, महंत सुरेश दास, महंत राजू दास, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृजबहादुर, विधायक शोभा सिंह, नगर निगम प्रभारी हरद्वार दूबे, सह प्रभारी महेश चन्द्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गोण्डा में प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, डॉ वीरेंद्र गोस्वामी, विधायक प्रभात वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रंजन शर्मा, विधायक प्रेम नारायण पांडे, विधायक विनय द्विवेदी, विधायक बावन सिंह, विधायक गोंडा प्रतीक भूषण शरण सिंह पूर्व अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित गोंडा नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी माया शुक्ला, नवाबगंज नगर पालिका परिषद की प्रत्याशी अंजू सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in