Categorized | लखनऊ.

1 दिसम्बर को परिणाम भाजपा के पक्ष में होगें- सुनील बंसल

Posted on 15 November 2017 by admin

लखनऊ 14 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कानपुर में पदाधिकारियों को निकाय चुनाव में जीत के सूत्र दिये। कानपुर क्षेत्र की कानपुर के परिणय गेस्ट हाउस में हुई बैठक में श्री बंसल ने कहा कि पहली बार भाजपा इतने बडे स्तर पर नगर निकाय चुनाव लड़ रही है। भाजपा का प्रभाव दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। photo-sunil-bansal-kanpur_1
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्षों जिला प्रभारियों, चुनाव प्रभारियो, समन्वयकों, विस्तारकों को जीत के गुर देते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में हम 600 निकायों, 8000 वार्डों में चुनाव लड़ रहें हैं। पहली बार इतने बड़े स्तर पर भाजपा नगर निकाय चुनाव अपने सिम्बल पर लड़ रही है। केन्द्र की मोदी जी और प्रदेश की योगी जी की सरकार से जनता प्रसन्न है। भाजपा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पहले चरण के मतदान को एक सप्ताह शेष है, हमें हर बूथ तक संपर्क कर लेना है। युवाओं, महिलाओं, प्रबुद्ध वर्ग के साथ साथ हर सामाजिक वर्ग के लोंगों को जोड़कर हमें चलना है। ये चुनाव स्थानीय संबन्धों पर निर्भर करता है। हम सबको पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी महत्व देना है। उत्तर प्रदेश के लगभग 33 जिलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा शेष में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा सभायें करेंगे।
श्री बंसल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही हमारा एजेंडा है। एक दिसंबर को परिणाम हमारे पक्ष में होगा। प्रदेश के सभी 16 नगर निगम भी हम जीतेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया, क्षेत्रीय निकाय चुनाव समन्वयक दीप अवस्थी ने बैठक का संचालन किया। प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in