Categorized | लखनऊ.

चुनाव मैदान को छोड़कर भाग रहे है अखिलेश - मनीष शुक्ला

Posted on 15 November 2017 by admin

लखनऊ 14 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने अखिलेश यादव द्वारा निकाय चुनावों की सभाएं नहीं करने के फैसले को मैदान छोड़कर भागने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पास बताने के लिये कुछ है ही नहीं जो बताने के लिए सभा करेंगे। अखिलेश यादव समझ रहे हैं कि सभा करने पर उन्हें अपने कार्यकाल में किये गये कार्यो को बताना पड़ेगा। शायद इसलिए वह सभा से भाग रहे हैं।
श्री शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 2014 का लोकसभा और 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें उनकों बुरी हार का सामना करना पड़ा। पुनः नगर निकाय में आसन्न हार को देखकर अखिलेश यादव का आत्म विश्वास डगमगा गया है फलतः वो चुनाव मैदान से पलायन कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपने आठ माह के कार्यकाल में जनता के लिए बहुत कुछ किया है। विधानसभा चुनाव में किये गये वादों के अनुसार किसानों का 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ किया, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया, गेहूूॅ की रिकार्ड खरीददारी की, बिजली बिल के बकाये का सरचार्ज माफ किया, बीपीएल धारकों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है, सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया गया, प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया है। इसलिये हमारे नेता चुनावी सभाएं कर रहे हैं। वे जनता को बता रहे हैं कि सपा-बसपा कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए भाजपा शासित नगर निगमों में काम नहीं करने दिया। विकास में व्यवधान उत्पन्न किया। भाजपा के जीतने से शहरी क्षेत्रों का सम्पूर्ण विकास होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित संगठन और सरकार जनता के बीच अपनी नीति, नीयत, योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यो और स्मार्ट नगरीय व्यवस्था के रोड मैप के साथ पहुंच रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in