Categorized | लखनऊ.

निर्यातक इकाईयों से दुकानों के आवंटन हेतु 30 नवम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित- उपायुक्त उद्योग

Posted on 14 November 2017 by admin

लखनऊ-13 नवम्बर,2017, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र लखनऊ श्री सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि जनपद लखनऊ में निर्यात को बढावा देने एवं निर्यातकों को अपने के्रताओं से एक ही स्थान पर सम्पर्क करने व अपने उत्पादो के प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त लखनऊ एक्सपो मार्ट की स्थापना 08 कैण्ट रोड कैसरबाग लखनऊ में किया गया है।
उन्होने बताया कि वर्तमान में एक्सपोर्ट में दुकानों का आवंटन प्रक्रियाशील है, जनपद की निर्यातक इकाईयाॅं एक्स-पोमार्ट में दुकान प्राप्त कर अपने निर्यात की ओर अधिक बढ़ा सकती है। निर्यातक इकाईयों से दुकानों के आवंटन हेतु 30 नवम्बर 2017 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये जा रहे है। अधिक जानकारी एवं दुकानों के आवंटन हेतु उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र लखनऊ से किसी भी कार्य दिवस मे सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in