Categorized | धर्म

विश्व बन्धुत्व का 70वां तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम नई दिल्ली में

Posted on 12 November 2017 by admin

0218 नवम्बर से 20 नवम्बर तक तीन दिवसीय समागम में विश्व के कोने-कोने से पहुंचेगें श्रद्वालु
विश्व बन्धुत्व का 70वां तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम मैदान बुराडी रोड नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय संत निरंकारी मण्डल के सानिध्य में 18 से 20 नवम्बर तक सतगुरू माता संविदर हरदेव जी की अध्यक्षता में होगा। विश्व बन्धुत्व के 70वें तीन दिवसीय निरंकारी संत समागम में ललितपुर जनपद सहित उ0प्र0 के बुन्देलखण्ड क्षेत्र के झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट आदि जनपदों के श्रद्वालु भारी संख्या में पहंुचकर धर्म लाभ लेगें।
निरंकारी संत समागम की जानकारी देते हुए मुखी महात्मा अमान साहू एवं मीडिया प्रभारी मानसिंह ने बताया कि दिल्ली में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में देश विदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्वालु पहंुचकर धर्म लाभ लेगें। समागम से पहले दिल्ली पहुंचकर सेवा दल के जवानों ने समागम स्थल के सैकडों एकड के मैदान को नगर में परिवर्तित करते हुए रोशनी से जगमग कर दिया है। समागम स्थल में ठहरने, भोजन, दवा, पानी, बिजली आदि की व्यवस्थायें दुरूस्त की जा रहीं हैं। समागम स्थल का शुभारंभ सतगुरू माता संविदर हरेदव जी ने विधिवत रूप से किया तथा उन्होनंे संबांधित करते हुए कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण के एकत्व जरूरी है। निरंकारी संत समागम अनेकता में एकता का संुदर रूप प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in