नागरिकों को बुनियादी सुविधायंे उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 12 November 2017 by admin

1लखनऊ/प्रतापगढ़ 12 नवम्बर 2017 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा है भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व जो संकल्प पत्र जारी किया था उसके आधार पर योगी जी की सरकार ने बड़ी तेजी से काम किया है और आगे भी योगी सरकार निरंतर संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी। हमने नगर निकायों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए इस चुनाव हेतु अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है यह संकल्प पत्र नगरीय समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है और हमें पूर्ण विश्वास है उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव की तरह ही नगर निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मेयर चेयरमैन पार्षद एवं सदस्य प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जितायेगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय आज प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा नागरिको की जो समस्याएं पिछली सरकारों के सहयोग न मिलने के कारण लंबित पड़ी हुई थी उन पर हमारी पार्टी के प्रतिनिधि तेजी से काम करेंगे। एक आदर्श नगर एवं सुसज्जित नगर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार का सपना है। जो जनता के सहयोग से हम अवश्य पूरा करेंगे उन्होंने कहा चित्रकूट की सीट जीत जाने से कांग्रेस को मुगालते में रहने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह की जीत से किसी भी तरह की जनभावना का अंदेशा लगाना कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में हम कार्यों के आधार पर चाहें केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंधित कार्य हो या उत्तर प्रदेश की योगी जी सरकार की योजनाओं के काम हो इन से मिल रही सफलताओं के आधार पर प्रदेश की जनता निकायों में भाजपा को बड़ा भारी बहुमत देने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in