अयोध्या विश्व के मानचित्र पर पयर्टन केन्द्र के रूप में विकसित हो- सुनील बंसल

Posted on 12 November 2017 by admin

-अयोध्या सरकार की प्राथमिकता में हैं।
21लखनऊ/फैजाबाद 12 नवम्बर 2017, गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अयोध्या को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं का बखान किया। श्री बंसल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अयोध्या विश्व के मानचित्र पर पयर्टन के रुप में विकसित हो। अयोध्या के हर चैराहे पर रामायण के चरित्रों का वर्णन हो। अयोध्या का ऐसा सांस्कृतिक विकास होना चाहिए कि यहां आकर लोगो को भारतीय संस्कृति का दर्शन हो। प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दीपावली पर भव्य आयोजन किया। अयोध्या सरकार की प्राथमिकताओं में है। हम निकाय चुनाव अभियान का श्रीगणेश अयोध्या से करने जा रहे है। 14 को यहां मुख्यमंत्री की सभा होगी। आने वाले समय में अयोध्या के बदलते स्वरुप को यहां की जनता देखने वाली है।
श्री बंसल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाएं दी। एयरपोर्ट, रेलवे लाईन का दोहरीकरण, सड़को का जाल इसमें शामिल है। 106 जनकल्याण योजनाएं मोदी सरकार ने लागू की है। 3 करोड़ लोगो को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। हम गर्व से कह सकते है कि दुनिया के सभी देश भारत से दोस्ती करना चाह रहे है। झाड़ू लेकर गलियों को साफ करने वाले, गंगा की सफाई के लिए खुद फावड़ा उठाने वाले मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है। जिन्होने अमेरिका में गर्व के साथ भारत माता का जयघोष किया। पूरी दुनिया को लग रहा है भारत विकसित होने जा रहा है। भारत बदल रहा है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसानो का ऋण माफ किया गया। गन्ना किसानो के बकाया का भुगतान किया गया। गांवो तक बिजली पहुंचायी गयी। करीब दस लाख लोगो को निःशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया गया। भाजपा विधानसभा चुनाव की तरह से निकाय चुनावों में फिर से इतिहास बनाने जा रही है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अयोध्या से निकलने वाली सड़को को फोर लेन बनाने, सरयू नदी का पानी तट तक पहुचे इसके लिए वैराज बनाने व चैरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को विकासित करने की योजनाएं दी है। जिस प्रकार केन्द्र सरकार की योजनाओं के अमलीकरण के लिए प्रदेश मंे सरकार होना जरुरी है। उसी प्रकार निकायों में विकास के लिए यहां मेयर व नगरपालिका पर कब्जा होना जरुरी है। नगर निगम, प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार जब मिलकर योजनाबद्ध तरीके से विकास करेेगे तो यहां पयर्टन बढ़ेगा। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए इसे नगर निगम बनाने की आवश्यकता थी। जिसे प्रदेश सरकार ने बनाया। अब पूरे देश की निगाह अयोध्या नगर निगम के चुनाव पर है। भाजपा मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार नेतृत्व ने भरोसा दिखाया उसी प्रकार चुनाव जीतने पर अयोध्या को योजनबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in