Categorized | लखनऊ.

फतेहपुर (सदर) विधायक को कारण बताओं नोटिस जारी

Posted on 12 November 2017 by admin

लखनऊ 12 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्री अशोक कटारिया ने फतेहपुर (सदर) विधायक विक्रम सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। फतेहपुर (सदर) के विधायक विक्रम सिंह जी को क्षेत्रीय मंत्री तथा फतेहपुर के निकाय चुनाव प्रभारी अविनाश सिंह के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में संगठन की मर्यादा का उलंघन करने, अपने निजी समर्थको हेतु टिकट बदलवाने हस्ताक्षर युक्त सिम्बल फार्म छीनने तथा भाजपा नेतृत्व के प्रति अपमान जनक शब्दों के प्रयोग करने के आरोप में 7 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण देने हेतु नोटिस जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी अनुशासन की मार्यादा को लांघने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने का र्निणय लिया हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in