Categorized | वाराणसी

निकाय चुनाव में अपने प्रचार अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज काशी नगर निगम की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल जी के प्रचार में काशी में

Posted on 11 November 2017 by admin

वाराणसी/लखनऊ 11 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय काशी में सम्मेलन मे बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय जी ने कहाँ कि आज काशी ने मृदुला जायसवाल जी को मेयर का प्रत्याशी बनाया है जो कि हमलोग के बडे भाई तीन बार के सांसद श्री शंकर प्रसाद जायसवाल जो कि सादगी के प्रतिक थे उनकी पुत्रवधु है ये हमारे लिए गौरव का विषय है। आज जो भी विकास की योजनाएं प्रदेश और शहर मे चल रही है वो प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की ही देन है।
मेरी आपसे अपील है कि जिस जोश के साथ आपने केंद्र मे मोदी जी, राज्य मे योगी जी इसी तरह अपने काशी मे मेयर के साथ अपने वार्डो मे भाजपा के पार्षद प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताए, आज भाजपा पूरे देश मे विकास के एजेंडे को सामने रखकर समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, आज प्रदेश की भाजपा सरकार पूरे लगन और तन्मयता के साथ प्रदेश का विकास के लिए कार्य कर रही है, कल हमलोग प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री जी के साथ एक संकल्प पत्र जारी करने जा रहे है आप सभी से निवेदन है कि काशी मे मेयर और पार्षद प्रत्याशीयो को भारी बहुमत से जिताए ताकि काशी का संर्वागिण विकास किया जा सके, आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in