Categorized | लखनऊ.

स्वच्छ सुव्यवस्थित सुन्दर महानगर व नगर के लिए भाजपा का स्थानीय निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र कल 12 नवम्बर को - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 11 November 2017 by admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा तथा नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना जी जारी करेंगे संकल्प पंत्र

लखनऊ 11 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी कल 12 नवम्बर को नगर निकाय चुनाव संकल्प पत्र जारी करेगी, इसमें जो भी संकल्प लिया जाएगा उसे दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रचार को लेकर पूरी तन्मयता से जुट जाये। प्रचार के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जा कर वोट मांगें।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि कहा कि सुन्दर-स्वच्छ व्यवस्थित महानगर व नगर भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्वपटल पर अपना परचम फहरा रहा है। दुनिया भर से लोग भारत आ रहे है। वर्तमान में भारत की युवा ऊर्जा की आंखों में दुनिया की अगुवाई करने के लिए आगे आ रहा है। विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमारा लोकप्रिय नेतृत्व निरन्तर संकल्पवद्ध है। हमारा संकल्प पत्र प्रदेश की युवा ऊर्जा की संकल्पना के स्वच्छ, सुन्दर व्यवस्थित महानगर व नगरों की व्यवस्था की रचना साकार करने की दृष्टि है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्य दलों का एजेंडा अपनी सात पुश्तों के लिए लूट-खसोट करना है जबकि भाजपा का एजेंडा देश सेवा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नये महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पहले अधिकारी कार्यांे में बाधा पैदा करते थे लेकिन अब अधिकांश अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि आने वाले कई सालों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी।
स्थानीय निकाय हेतु संकल्प पत्र कल 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उ0प्र0 के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा0 दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना जी की उपस्थित में जारी होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in