Categorized | लखनऊ.

एन.टी.पी.सी. ऊॅचाहार की बाॅयलर फटने की दुर्घटना का गम्भीरता से लिया गया संज्ञान

Posted on 11 November 2017 by admin

ऽ चीनी मिलों में ऐसी दुर्घटना न हो इस विषय में गन्ना विभाग द्वारा गंभीर प्रयास
ऽ प्रत्येक षिफ्ट में एष शूट की क्लीनिंग की गयी अनिवार्य
ऽ शूट ब्लोअर के नियमित आपरेषन से बायलर के आन्तरिक पार्ट्स की सफाई की व्यवस्था अनिवार्य
ऽ बायलर में प्रयोग होने वाले पानी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप रखे जाने तथा रा वाटर का प्रयोग न किये गये जाने के दिये गये सख्त निर्देष
ऽ बायलर ड््रम पर वाटर इण्डीकेटर पर बराबर नजर रखने हेतु की गयी व्यवस्था
ऽ बायलर पर लगे इन्सट्रूमेन्ट के सुचारू रूप से कार्य करने हेतु रीडिंग का रिकार्ड रखने की व्यवस्था अनिवार्य

लखनऊ: 10 नवम्बर 2017

एन.टी.पी.सी., ऊॅचाहार पावर प्लान्ट में बायलर फटने से जानमाल की हुई क्षति को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए पेराई सत्र में किसी भी प्रकार की शिथिलता से कोई दुर्घटना घटित न हो इस दृृष्टिकोण से श्री संजय भूसरेड्डी, प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, उ.प्र.शासन द्वारा प्रदेश की सहकारी एवं निगम क्षेत्र की संचालित चीनी मिलों के महा प्रबन्धकों को कडे़ निर्देश जारी करते हुए बायलर आपरेशन के सम्बन्ध में एश शूट की क्लीनिंग प्रत्येक शिफ्ट में अनिवार्य रूप से किये जाने, शूट ब्लोअर का आपरेशन नियमित रूप से किये जाने, बायलर में प्रयोग होने वाले पानी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप रखे जाने तथा राॅ वाटर का प्रयोग कदापि न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने सुरक्षा के दृष्टिगत बायलर के ड्रम पर, वाटर लेबिल इण्डीकेटर पर बराबर नजर बनाये रखने तथा बायलर पर लगे इंस्ट्रूमेन्ट के सुचारू रूप से कार्य करने हेतु रीडिंग रखने की व्यवस्था को भी अनिवार्य किये जाने के निर्देश भी दिये हैं। इसके अतिरिक्त बायलर स्टेशन की कार्य प्रणाली के पर्यवेक्षण हेतु मुख्य अभियन्ता के अतिरिक्त एक अधिकारी को पृथक से नामित करने की व्यवस्था करने हेतु सभी प्रधान प्रबन्धकों को निर्देश जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in