Categorized | लखनऊ.

उपेक्षित गावों में बहेगी तरक्की की बयार- डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 09 November 2017 by admin

लखनऊ 09 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के उपेक्षित पड़े गांवों को चिन्हित कर वहां सभी बुनयादी सेवाएं मुहैया कराने की आदेश दिया जाना प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की दिशा में सराहनीय कदम है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने जहां केवल अपने परिवार से जुड़े गांवों के कथित विकास के लिए जनता का पैसा बहाया वहीं श्री योगी आदित्यनाथ जी निरपेक्ष भाव से अभावग्रस्त गांवों को संवारने का बीड़ा उठाए हुए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी को इस बात का आभास है कि प्रदेश की तरक्की का रास्ता गांव से ही होकर गुजरता है। खुशहाल गांव से ही खुशहाल प्रदेश की कल्पना की जा सकती है। प्रदेश में डेढ़ हजार गांव ऐसे हैं जहां पर आजादी के बाद से ही बुनयादी सेवाओं को तरस रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि ऐसे गांवों के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव को विशेष कार्ययोजना बनाने का आदेश देकर अपनी संवेदनशीलता को एक बार फिर जाहिर किया है। प्रदेश सरकार अपने कामकाज में हर बार यही संदेश दे रही है कि गावों की तरक्की उसकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर के एक वनटंगिया गांव में दीपावली मनाकर वर्षों से उपेक्षित और खानाबदोश जीवन जी रहे लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास शुरू किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से प्रदेश के वनटंगियां बस्तियों को चिन्हित कर उन्हें राजस्व ग्राम का दर्जा देने की कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है। आजादी के बाद भी यह पहली बार ही है कि सभी गांवों में कम से कम बारह घंटे बिजली मिल रही है। प्रदेश सरकार गांवों में भी कम से कम बीस् घंटे बिजली देने की दिशा में कार्य शुरू कर चुकी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in