Categorized | लखनऊ.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय नामांकन जुलूस में रहे साथ, कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल

Posted on 08 November 2017 by admin

लखनऊ 07 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन में झौंकी ताकत, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय लखनऊ महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ नामांकन कराने जुलूस के साथ चले।
091भाजपा प्रदेश मुख्यालय से लखनऊ नगर निगम भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संयुक्ता भाटिया का नामांकन जुलूस दोपहर को गाजे बाजे के साथ निकाला। प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नामांकन जुलूस का शुभारम्भ किया और साथ चल चले। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चारो ओर भाजपामय वातावरण है। हम नगर निगमों की 16 सीटों पर विजय पताका फहराकर नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों तथा वार्डो में 75 फीसदी से अधिक सीटें जीतने वाले है। लेकिन कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत, लगन और भाजपा कार्यकर्ता की छवि के अनुरूप जुझारू आचरण से हर बूथ पर मजबूत किलेबंदी करके हर बूथ जीतना है। नगरीय विकास की मोदी सरकार एवं योगी सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुॅचाना है।
भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद लाल जी टण्डन, उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री आशोक कटारिया, पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टण्डन, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, विधायक नीरज बोरा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ जन सैलाब नामांकन जुलूस में उमड़ा।
गाजियाबाद नगर निगम महापौर प्रत्याशी श्रीमती आशा शर्मा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, पूर्व मेयर आशु वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के साथ हजारों की संख्या में जनसमूह ढोल नगाडों के बीच गगनभेदी नारों साथ नामांकन जुलूस में आगे बढे।
मथुरा में भाजपा महापौर प्रत्याशी डाॅ0 मुकेश आर्य बन्धु के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, नगर निगम प्रभारी दयाशंकर सिंह, जिला प्रभारी रघुराज सिंह एवं जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, संहित हजारों लोग नामांकन में साथ चले।
अलीगढ में भाजपा महापौर प्रत्याशी डाॅ0 राजीव अग्रवाल, इलाहाबाद में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता, वाराणसी में श्रीमती मृदुला जायसवाल के साथ प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, महेश श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र सिंह, मंत्री नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, नन्दगोपाल नन्दी, पूर्व विधायक श्यामदेव राय चैधरी प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य विधायक रवीन्द्र जायसवाल, नीलम करवररिया, हर्ष बाजपेयी आदि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का हजारों की संख्या में जनसैलाब नामांकन जुलूस में ही विजय संदेश दे गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in