Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर स्टीकर (झण्डा) लगाया

Posted on 08 November 2017 by admin

—–
स्काउट एवं गाइड मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाये
—–
लखनऊ: 7 नवम्बर, 2017
dsc_1193उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने आह्वान किया है कि भारत स्काउट एवं गाइड अपने छात्रों के माध्यम से प्रदेश में सम्पन्न होने वाले निकाय चुनावों में मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाये जिससे शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। राज्यपाल ने यह भी कहा है कि सर्वाधिक मतदान वाले 10 बूथों के उत्तरदायी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को राजभवन में सम्मानित किया जायेगा। संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों में मतदान सबसे महत्व का अधिकार है जो आम आदमी की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है। इस दृष्टि से संविधान दिवस के मध्य निकाय चुनाव का होना और भी महत्वपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड संस्था की पदाधिकारियों ने राज्यपाल को स्टीकर (झण्डा) लगाया। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री चन्द्रप्रकाश, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एण्ड गाइड के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डाॅ0 अवध नरेश शर्मा, प्रादेशिक आयुक्त सुश्री ललिता प्रदीप, प्रादेशिक सचिव श्रीमती कुसुम मनराल, श्री राजेन्द्र सिंह हंसपाल, श्री आनंद सिंह रावत, श्रीमती देवकी शोभित एवं श्रीमती वंदना तिवारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने इस अवसर पर अंशदान देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा नये छात्रों को भारत स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार को बढ़ाने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्यपाल ने प्रदेश में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में स्काउट एवं गाइड के छात्रों के योगदान की प्रशंसा करते हुए बताया कि 3 जुलाई, 2017 को उन्होंने 97 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले तीन केन्द्रों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को राजभवन में सम्मानित किया था। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया। विधान सभा 2017 के चुनाव के अवसर पर भी राज्यपाल ने चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिये लोगों को प्रेरित करने का सुझाव दिया था।
उल्लेखनीय है कि 7 नवम्बर, 1950 को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड का नाम रखा गया था। प्रतिवर्ष आज के दिन संस्था द्वारा भारत के गणमान्य व्यक्तियों को स्टीकर (झण्डा) लगाया जाता है। राज्यपाल प्रदेश में स्काउड एवं गाइड संस्था के अध्यक्ष होते हैं तथा राष्ट्रपति राष्ट्रीय स्तर पर इसके पदेन अध्यक्ष होते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in