Categorized | लखनऊ.

भाजपा महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ पार्षदों ने किया नामाकंन

Posted on 07 November 2017 by admin

लखनऊ 06 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशियों ने किया नामांकन। आगरा, गोरखपुर कानपुर, मेरठ और अयोध्या नगर निगमों में के साथ नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के नामांकन के प्रथम चरण में भाजपा ने झौंकी ताकत। महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ पार्षदो में भी किया। नामांकन।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रत्याशियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए संदेश दिया कि बूथ स्तर तक एक-एक घर तक मोदी जी एवं योगी जी की जनकल्याण कारी नीतियां लेकर पहुॅचे। भाजपा का नगरीय विकास के साथ ही चुनाव में जाना है।
भाजपा से मेरठ नगर निगम महापौर प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मती कांता कर्दम के साथ नामांकन जुलूस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, उपकोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्र अग्रवाल, प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक ब्रजेश सिंह, सोमेन्द्र तोमर, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग सहित हजारों की सख्या में जनमानस भाजपा पताकाएं थामें नामांकन के लिए पहुॅचा।
गोरखपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीताराम जायसवाल के साथ प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विपिन सिंह, राधा मोहनदास अग्रवाल, संत प्रसाद, महेन्द्र पाल सिंह, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पाण्डेय, पूर्व मेयर डाॅ0 सत्या पाण्डेय, अंजू चैधरी चिरंजीव चैरसिया आदि जनसैलाब के साथ नामांकन के लिए बढे।
कानपुर नगर निगम महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रमिला पाण्डेय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी, सतीश महाना, विधायक महेश त्रिवेदी, जगतवीर सिंह द्रौण, महानगर एवं जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, अनीता गुप्ता के सहित हजारों कार्यकर्ताओं का कारवां नामांकन जुलूस में बढ़ चला।
अयोध्या नगर निगम महापौर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय के साथ उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, हरद्वार दूबे, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, इंद्र प्रताप तिवारी, शोभा सिंह चैहान, गोरखनाथ, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय सहित हजारों कार्यकर्ताओं का कारवां नामांकन जुलूस में बढ चला।
भाजपा से आगरा महापौर प्रत्याशी नवीन जैन, ठोल नगाडों .के साथ राजामण्डी से नामाकंन के लिए आगे बढे। अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया, मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रभारी रविकांन्त गर्ग, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, जीएस धर्मेश, राम प्रताप सिंह चैहान, प्रभारी पुरूषोत्तमखण्डेलवाल, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in