Categorized | Latest news, लखनऊ.

प्रदेश की गड्ढायुक्त सड़कों को माह नवम्बर, 2017 के अन्त तक गड्ढामुक्त किये गये सड़कों का प्रमाण पत्र सम्बन्धित अभियन्ताओं से लेकर आगामी साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत करना अनिवार्य: मुख्य सचिव

Posted on 07 November 2017 by admin

गड्ढामुक्त सड़कों की रेण्डम चेकिंग मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को
भेजकर कराकर यथाशीघ्र आख्या प्राप्त की जाये: राजीव कुमार

माह नवम्बर के प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को गड्ढायुक्त
सड़कों के कार्यों की प्रगति की नियमित होगी समीक्षा: मुख्य सचिव

प्रदेश में चिन्हित 121034.64 किलोमीटर गड्ढायुक्त सड़कों में से
80383.87 किलोमीटर सड़कें हुई गड्ढामुक्त

dsc_6173_r2_c1लखनऊ: 06 नवम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की गड्ढायुक्त सड़कों को माह नवम्बर, 2017 के अन्त तक गड्ढामुक्त किये गये सड़कों का प्रमाण पत्र सम्बन्धित अभियन्ताओं से लेकर आगामी साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्त सड़कों की रेण्डम चेकिंग मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कराकर यथाशीघ्र आख्या प्राप्त की जाये। उन्होंने कहा कि माह नवम्बर, 2017 के बाद चिन्हित गड्ढायुक्त सड़कें गड्ढामुक्त न मिलने पर सम्बन्धित अभियन्ताओं की जिम्मेदारी नियत कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि विशेष मरम्मत योग्य सड़कों की मरम्मत का कार्य भी आगामी मार्च, 2018 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना होगा।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गड्ढामुक्त सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुये सड़कों के गड्ढामुक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्य समाप्ति के उपरान्त सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ताओं से गड्ढामुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को गड्ढामुक्त सड़कों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव कार्यालय में नियमित रूप से माह नवम्बर में ली जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि टेक्नोलाॅजी का प्रयोग कर स्थलीय स्थिति की फोटो आदि प्राप्त कर विभागीय वेबसाइट पर डाली जाये। उन्होंने कहा कि सैम्पल के आधार पर गड्ढामुक्त सड़कों के कार्यों का दो से तीन प्रतिशत मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया जाये। उन्होंने कहा कि सड़कों गड्ढामुक्त होने के सम्बन्ध में प्रगति की जानकारी आम नागरिकों को सड़कों पर बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध करायी जाये।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश की विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित लगभग 352077.82 किलोमीटर निर्मित सड़कों में से 121034.64 चिन्हिकृत गड्ढायुक्त सड़कों में से अभियान चलाकर 80383.87 किलोमीटर सड़कें गड्ढामुक्त करायी जा चुकी हैंै। नियमित रूप से
19,340.90 किलोमीटर सड़कों के गड्ढामुक्त का कार्य भी कराये जाने के फलस्वरूप वर्तमान में 42,699.70 किलोमीटर अवशेष सड़कों पर कार्य होना अवशेष है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि गड्ढायुक्त चिन्हित 85,160.64 किलोमीटर में से 72,065.66 किलोमीटर सड़कें अभियान के दौरान गड्ढामुक्त करायी जा चुकी हैं। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा चिन्हित 189 किलोमीटर सड़कों में से मात्र 90 किलोमीटर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चिन्हित 60 किलोमीटर गड्ढायुक्त सड़कों में से कोई भी कार्य अभी तक नहीं कराया गया है। इसी प्रकार पंचायतीराज विभाग, मण्डी परिषद, गन्ना विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर निकाय एवं नगर निगम द्वारा कुल निर्मित सड़कों में से चिन्हिकृत गड्ढायुक्त सड़कों में से गड्ढामुक्त सड़कों का कार्य प्राथमिकता से कराकर निर्धारित लक्ष्य को वर्तमान माह नवम्बर के अंत तक पूर्ण कराया जाये।
बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण श्री सदाकांत, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री सुरेश चन्द्रा, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा श्री मो0 इफ्तखारुद्दीन, प्रमुख सचिव चीनी उद्योग श्री संजय भूसरेड्डी सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in