Categorized | लखनऊ.

विजय उत्सव सरीखा दिखा नामांकन - राकेश त्रिपाठी

Posted on 06 November 2017 by admin

नामांकन में उमड़ी संख्या से हुआ विजय उत्सव का अहसास
आगरा, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ और अयोध्या के नामांकनों में उमड़ी भीड़ से दिखाई पड़ी जीत की झलक
लखनऊ 06 नवम्बर 2017, नगर निकाय चुनाव के नामांकन में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट हो गया है कि चुनाव एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर और अयोध्या नगर सहित तमाम नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के नामांकन में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में भारी जनसमर्थन दिखाई दिया। गगनभेदी नारे फूल-माला और धूमधाम विजय उत्सव का अहसास करा रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि टिकट घोषणा से पहले प्रत्याशियों का सर्वाधिक जमावड़ा भी भाजपा कार्यालयों पर था और अब नामांकन में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सर्वाधिक जमावड़ा दिख रहा है, जिससे परिणामों की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। भाजपा ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर मोदी-योगी सरकार के कार्यक्रमों और उपलब्धियों को पहुंचा चुके है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व के निर्देशन में भाजपा ऐतिहासिक रिकार्ड जीत दर्ज कराने जा रही है। पिछले निकाय चुनाव में भाजपा की ना केन्द्र में सरकार थी और ना ही राज्य में फिर भी निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा नम्बर वन थी। वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के साथ शहरों की सरकार भी भगवामय होने जा रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में और 2017 विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व परिणाम हासिल किया है। निकाय चुनाव में भी इसी तर्ज पर अभूतपूर्व परिणाम हासिल होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in