Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 04 November 2017 by admin

लखनऊ 04 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी परिवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर प्रदेश क्षेत्र की कार्यकरणी के सदस्य तथा उत्तर प्रदेश क्षेत्र के माननीय संघ चालक रहे पूर्व सांसद राज्यसभा तथा कैलाश मोटर कानपुर के मालिक 80 वर्षीय श्री ईश्वरचन्द्र जी गुप्ता के निधन के समाचार से शोकाकुल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने श्री गुप्ता के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है तथा उनकी पुण्यात्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रसेवा को समर्पित आदरणीय गुप्त के निधन से राष्ट्र जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी पूर्ति नही हो सकती। श्री पाण्डेय ने कहा कि परमात्मा उनके परिजनों को यह रिक्तता सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
संवेदना व्यक्त करने वाले में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, विजय बहादुर पाठक, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, रामबाबू निषाद, डा0 राकेश त्रिवेदी, जसवन्त सैनी, राजवीर सिंह, श्रीमती कान्ता कर्दम, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, शंकर गिरि, धर्मवीर प्रजापति, श्रीमती गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिह, रंजना उपाध्याय, देवेन्द्र सिंह चैधरी, सुभाष यदुवंश, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, मीडिया सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह आदि प्रमुख है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in