Categorized | लखनऊ.

सक्षम, ईमानदार, तेजतर्रार अधिकारियों के बल पर प्रदेश को ‘वाइब्रेंट यूपी’ बनाएगी प्रदेश सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 04 November 2017 by admin

लखनऊ 03 नवम्बर 2017, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भरोसा जताया जा रहा है जो ईमानदार, सक्षम और तेजतर्रार हों।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सत्ता संभालते ही विपक्षी सरकारों में विश्वास खो चुकी नौकरशाही के प्रति जनता में भरोसा कायम करने की कावयद शुरू कर दी थी। इसी क्रम में अच्छे अफसरों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियों सौंप कर जनता की सेवा करने का मौका तो दिया ही गया साथ में नाकारा और भ्रष्ट अधिकारियों पर भी नकेल कसी गई।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पुलिस महकमे में पचास की उम्र पार कर चुके व नकारा अधिकारियों को चिन्हित किये जाने की कड़ी में चार सौ से अधिक पीपीएस अधिकारियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो जनता की सेवा करने की बजाय गलत कार्यों में लिप्त पाए गए हैं। पिछली सपा और बसपा सरकारों ने एक ओर जहां भ्रष्ट अधिकारियों को अपना दुलारा बना रखा था वहीं भाजपा सरकार ने उन अधिकारियों पर भरोसा जताया है जो स्वच्छ छवि वाले तेजतर्रार अधिकारी हैं। यही वजह है कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अधिकारी स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं। शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया जा रहा है। इससे प्रदेश सरकार के प्रति जनता में विश्वास का वातावरण बना है। वहीं दूसरी ओर काम करन करने वाले और भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों में खौफ है। ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश है कि शासन और प्रशासन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in