Categorized | लखनऊ.

सादगी की मिसाल कायम कर रहे मुख्यमंत्री - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 03 November 2017 by admin

लखनऊ 02 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यूपी की सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी अपनी कार्यशैली में सादगी की जो मिसाल कायम कर रहे हैं वह विपक्षी सरकारों में कल्पना से परे था। मॉरीशस जाने से पहले मुंबई के ‘‘यूपी भवन’’ में रात्रि विश्राम करना माननीय मुख्यमंत्री की उस सोच को दर्शाता है जिसमें वह प्रदेश की जनता के सम्मान और स्वाभिमान से किसी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा सरकारों के दौरान इनके मुखिया दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों में प्रवास के दौरान महंगे सितारा होटलों में रुकते थे वहीं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी केवल यूपी भवन में ही ठहरे हैं। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सरकार के कामकाज में भी ऐसी व्यवस्था बनाई है जिससे सरकारी खर्चे को कम किया जा सके। यह सरकारी खर्चे में मितव्ययता बरतने का ही नतीजा है कि सरकार अब किसान, गरीबों की योजनाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने को तैयार है। किसान कर्ज माफी इतिहास रच रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि किसानों और गरीबों को जितना सम्मान वर्तमान भाजपा सरकार में मिला है उतना विपक्षी सरकारों में सोचा भी नहीं जा सकता था। पिछली सपा सरकार ने सैफई महोत्सव के नाम पर जनता के धन को अनाप-शनाप खर्च किया था। वहीं भाजपा सरकार का हर सदस्य जिस तरह से सादगी से जनता के बीच रह रहे हैं उससे प्रदेश सरकार के प्रति जनता मे विश्वास बढ़ा है। इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा का हर कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in