Categorized | लखनऊ.

भाजपा कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए तैयार हैं - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 October 2017 by admin

भाजपा निकाय चुनाव बैठक में चुनाव रणनीति तैयारphoto_212
लखनऊ 27 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर बैठक प्रारम्भ हुई। निकाय चुनाव विजय की अभेद्य रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा क्षेत्रवार समीक्षा की गई। बैठक में सभी निकायों में अगले सप्ताह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। प्रत्येक निकाय के लिए स्थानीय स्तर से तीन कार्यकर्ताओं का पैनल बनाकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पर सहमति बनी है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव अधिसूचना जारी करने का स्वागत करते हुए कहा कि रणभेरी बज चुकी हैं इसके साथ ही भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपना बूथ जिताने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। सपा-बसपा और कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में दूर-दूर तक कही नहीं है। मा0 मोदी जी और योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ हम चुनावी मैदान में उतरेंगे।
हम एकतरफा विजयी परिणामों की ओर बढ़ रहे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, रातदिन एक करके जन सरोकार विषयों को आगे लाकर जनमत का मन जीतने के जतन में लगें। संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर कमल के फूल को जिताने के लिए अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगाएं। हमारे लिए प्रत्याशी महत्वपूर्ण नहीं है चुनाव चिन्ह महत्वपूर्ण है। प्रदेश से लगाए गए प्रभारी गण कार्यकर्ताओं की मनोभावना का ध्यान तथा चुनावी गतिविधियों पर पेनी दृष्टि रखंेगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एंव प्रदेश निकाय चुनाव प्रबन्धन प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि निकायों में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलनों में मा0 मुख्यमंत्री, मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष, मा0 उप मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पहुॅचेगें। बैठक के पश्चात् क्षेत्रशः रणनीति तैयार की गई।
बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, बाबूरामनिषाद,प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, गोबिन्द नारायण शुक्ल, अमरपाल मौर्य, सुरेश अवस्थी, कौशलेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, हरद्वार दूबे, मानवेन्द्र सिंह, वीएल वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, लक्ष्मणाआचार्य, दयाशंकर सिंह, सीमा द्विवेदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर पाण्डेय, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, भावनी सिंह, शिव कुमार पाठक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in