Categorized | लखनऊ.

योगी सरकार की शुरूआत ही पिछले 15 साल पर हाबी - सुरेश राणा

Posted on 28 October 2017 by admin

28 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह रहेंगे उपस्थित

05लखनऊ 27 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गन्ना विकास एवं चीनी मील और औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा जनसहयोग केन्द्र पर उपस्थित रहे। श्री राणा ने कहा कि विगत 15 वर्षो से प्रदेश की नोंचा जा रहा था। राजनीतिक संरक्षण में अपराध चल रहे थे। अल्पावधि में उत्तर प्रदेश स्थाई परिवर्तन की दिशा में बढ़ा है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जनसहयोग केेन्द्र में सुरेश राणा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी जनसमसस्याओं के समाधान में जुटे रहे।
श्री राणा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान के लिए योजना ही नहीं बनाई गई थी। योगी सरकार ने अल्पावधि में ही गन्ना किसानों का भुगतान हो, डार्कजाने में कनेक्शन हो, अपराधियों पर नियन्त्रण हो, निवेशकों को उत्तर प्रदेश में बढ़ता रूझान हो, यह इशारा करता है कि 15 साल में जो काम सपा-बसपा नहीं कर पायी, योगी सरकार वही काम चंद महीनों में कर रही है।
श्री राणा ने कहा कि जनसमस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री आवास सहित निचले पायदान तक समस्या समाधान के केन्द्र बने है। हम जनसेवा की भावना से राजनीति करते है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in