जनपद मथुरा की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृन्दावन एवं नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र पवित्र तीर्थस्थल घोषित

Posted on 28 October 2017 by admin

धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी
पौराणिक महत्ता एवं पर्यटन की दृष्टि से इनके अत्यधिक महत्व
को देखते हुए पवित्र तीर्थस्थल घोषित किया गया
लखनऊ: 27 अक्टूबर, 2017
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद मथुरा की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृन्दावन एवं नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र को पवित्र तीर्थस्थल घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में शासन के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मथुरा जिले का वृन्दावन क्षेत्र भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली एवं भगवान श्री कृष्ण तथा उनके ज्येष्ठ भ्राता श्री बलराम की क्रीड़ास्थली के रूप में विश्व विख्यात है। साथ ही, बरसाना श्री राधारानी की जन्मस्थली एवं क्रीड़ास्थली है। इन पवित्र स्थानों पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने एवं पुण्य लाभ हेतु आते हैं। इन तीर्थस्थलों की पौराणिक महत्ता एवं पर्यटन की दृष्टि से इनके अत्यधिक महत्व को देखते हुए इन्हें पवित्र तीर्थस्थल घोषित किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in