Categorized | लखनऊ.

आॅनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने हेतु विभाग की नई बेवसाइट का शुभारम्भ

Posted on 27 October 2017 by admin

लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2017
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री, श्री रमापति शास्त्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 पूर्व परीक्षा कोचिंग केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने हेतु विभाग की नई बेवसाइट का शुभारम्भ किया।
श्री शास्त्री ने आज यहां समाज कल्याण निदेशालय में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ग्रामीण तथा मध्यम वर्गीय छः लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चे प्रतिभावान, मेधावी, लगनशील तथा परिश्रमी होते हुए भी उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं पाठ्यक्रम से संबंधित उचित पुस्तकों की जानकारी के अभाव में आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 परीक्षाओं की गुणवत्ता पूर्ण तैयारी नहीं कर पाते है। आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 से सम्बन्धित आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यन्त उच्च कोटि के स्तर तथा अद्यतन पाठ्यक्रमों के अनुरूप विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कम्पटीशन की तैयारी के लिए समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कोचिंग केन्द्र के माध्यम से उक्त वर्ग के छात्र/छात्राओं को स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि इस वर्ग के अभ्यर्थी पूर्ण आत्मविश्वास एवं तैयारी के साथ इन परीक्षाओं में भाग ले सकें एवं इन सेवाओं में इस वर्ग का उचित नेतृत्व कर सकें।
श्री शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के 06 जनपदों में 07 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र निःशुल्क (जनपद लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ व इलाहाबाद) संचालित किये जाते है। जिनकी कुल क्षमता 1300 प्रशिक्षार्थियों की है।
महिला अभ्यर्थियों को कोचिंग की सुविधा केवल आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र अलीगंज, लखनऊ तथा आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र, हापुड़, गाजियाबाद में उपलब्ध है। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को कोचिंग की सुविधा केवल छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ तथा आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ में है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, स्नातक उत्तीर्ण हो, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का हो, अभ्यर्थी के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 छः लाख वार्षिक से अधिक न हो, अतः अभ्यर्थी कियी अन्य शैक्षिक संस्थान में अध्ययनरत अथवा कहीं पर सेवारत न हो, पूर्व में विभाग के किसी कोचिंग केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।
श्री शास्त्री ने कहा कि प्रशिक्षण (कोचिंग) की सामान्य अवधि 05 माह अथवा परीक्षा की तिथि, जो पूर्व हो, निर्धारित है। अभ्यर्थी दिनांक 26-10-2017 से 23-11-2017 तक आॅनलाइन आवेदन पत्र निःशुल्क कोचिंग हेतु जमा कर सकते हैं। साॅॅॅफ्टवेयर तथा वेेबसाइट विकसित करने में एन0आई0सी0 का महत्वपूर्ण योगदान है।
इस मौके पर श्री शास्त्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत विगत 6 माह की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in