Categorized | लखनऊ.

प्रेस कांफ्रेंस में जमकर तीर चलाए

Posted on 26 October 2017 by admin

26-10-fसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार के दबाव में आगरा का ताजमहल देखने गए। सीएम योगी आदित्यनाथ पर आज अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में जमकर तीर चलाए।भगवान राम ने क्या कर दिखाया कि वेस्ट गेट पर उन लोगों को झाड़ू लगाना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज ताजमहल के दीदार को लेकर उनके पूर्व का बयान भी याद आ रहा है कि ताजमहल को देखते ही ये लोग क्या क्या कहते थे।अखिलेश यादव ने कहा कि कूड़े की सफाई सबसे अच्छे से समाजवादी पार्टी करती है। मैं भगवान राम को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने आज आगरा में यह काम कराया है। इस काम को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंजाम दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी संख्या मे दूसरी पार्टी के लोग आ रहे है ।आगरा के महत्वपूर्ण नेता मधुसूदन शर्मा पूर्व विधायक बसपा, मिथिलेश पाल पूर्व विधायक रालोद, ताराचन्द शास्त्री रालोद, पूर्व मंत्री, मनीष जयसवाल पूर्व एम एल सी बसपा सहित बड़ी संख्या मे काग्रेस, बसपा, लोकदल के कार्यकर्त्ताओ ने समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।श्री यादव ने कहा कि नोट बंदी से व्यापार कम हुआ और जीएसटी ने देश का व्यापार चौपट कर दिया है ।देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।ताजमहल को जो नही मानते थे आज वेस्ट गेट पर झाडू लग रही है ।कूड़े को हटाने के लिए जनता से अपील करते हुए इशारे मे नगर निकाय के लिए सहयोग मांगा ।आगरा के विकास के लिए सपा सरकार के दौरान शुरू हुई योजना को रोकने का काम किया है ।चुनावी वादे की याद दिलाने आई आँगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओ के साथ आज तक किसी भी सरकार ने लाठीचार्ज नहीं किया ।इस सरकार ने महिलाओ के साथ जो व्यवहार किया उसे जनता माफ नही करेगी ।26-10-b

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज पांच सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके जवाबों का इंतज़ार हैं।
20171026_120842
अखिलेश यादव के सवाल

यूपी में कितने बेरोज़गारों को नौकरी दी?
कितनी नई सड़कें बनाईं?
कितने नए पुल बनाए ?
मेरठ कानपुर में मेट्रो का काम क्यों रुका ?
बिजली का कितना उत्पादन बढ़ाया?
क़ानून व्यवस्था का तक सुधरेगी?

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in