Categorized | लखनऊ.

पावर कारपोरेषन के टोल फ्री नम्बर 1912 पर प्राप्त षिकायतों पर हो रही है तत्काल प्रभावी कार्यवाही

Posted on 26 October 2017 by admin

छः महीने में 2 लाख षिकायतों का हुआ निस्तारण
प्रमुख सचिव ऊर्जा ने उपभोक्ताओं को काल बैक करने हेतु भी कर्मचारियों को दिये कड़े निर्देष
लखनऊ, 26 अक्टूबर 2017। विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिये चल रहे काल सेन्टर ‘1912’ को और चुस्त दुरूस्त करने के लिये प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने निर्देष दिये है। प्रदेष के समस्त डिस्कामों के प्रबन्ध निदेषकों से वीडियों कांफ्रेन्सिंग के दौरान उन्होंने कहा कि मा0 मुख्य मंत्री विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम से कम समय में निस्तारित करनें हेतु लगातार निर्देषित कर रहें है। उनका कहना है कि टोल फ्री नम्बर पर प्राप्त होने वाली षिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो तथा उपभोक्ताओं को कृत कार्यवाही से अवगत भी कराया जाये। लेकिन अनेक एैसी जानकारी प्राप्त हुयी है कि 1912 पर की गयी षिकायतों के सन्दर्भ में उपभोक्ता के पास काल बैक नहीं जाता है। जिससे उसकी षिकायत पर की गयी कार्यवाही उसे पता नहीं चलती। उन्होंने कहा कि काल सेन्टर को स्पश्ट निर्देष हैं कि उपभोक्ता की षिकायतों या समास्याओं पर कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाये।
श्री आलोक कुमार ने निर्देषित किया है कि प्रत्येक डिस्काम के प्रबन्ध निदेषक हफ्ते में एक दिन काल सेन्टरों का दौरा करें। वहाॅ जाकर पाॅच मामलों की तहकीकात कर लें। उन्हें काल सेन्टर कैसे चल रहें हैं इसकी जानकारी हो जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देषित किया कि 1912 का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों आदि सार्वजनिक स्थानों पर इसको लिखवा दें तथा विभागीय फोन नम्बरों पर भी इसका कालर ट्यून बजाये। उन्होंने कहा कि 1912 पर आने वाली सूचनाओं का षत प्रतिषत समय से निस्तारण सुनिष्चित होना चाहिए।
आलोक कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत सम्बन्धी षिकायतें एवं समस्यायें इस टोल फ्री नम्बर 1912 पर दर्ज करायें। विगत 14 अप्रैल से लेकर 23 अक्टूबर के बीच 1912 के माध्यम से 2 लाख 4 हजार 708 सूचनायें प्राप्त हुयी है। जिसमें केवल 2706 षिकायतों को छोड़कर सबका निस्तारण कर दिया गया। इस काल सेन्टर के माध्यम से उपभोक्ता त्रृटिपूर्ण बिल, मीटर खराबी, न्यू कनेक्षन, विद्युत आपूर्ति, विद्युत चोरी तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफारम के सम्बन्ध में सूचनाये दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है और कार्यवाही भी सुनिष्चित होती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in