Categorized | लखनऊ.

निकाय चुनावों मंे लगेगी जीत की हैट्रिक-राकेश त्रिपाठी

Posted on 26 October 2017 by admin

लखनऊ 25 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश मंे निकाय चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। जिस तरह 2014 के आम चुनावों में भाजपा ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया, 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अब तक की सर्वाधिक सीटे जीती हैं। उसी तरह निकाय चुनावों में भी भाजपा सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने जा रही है। अयोध्या और मथुरा को नगर निगम का दर्जा दिए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकार कर भाजपा ने निकाय चुनावों के प्रति अपनी गम्भीरता पहले ही प्रदर्शित कर दी थी।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि निकाय चुनावों के लिए जिस तरह से उम्मीदवारों की संख्या भाजपा कार्यालयों पर उमड़ रही है और विपक्षी दलों के कार्यालयों पर सन्नाटा है उसी से तस्वीर स्पष्ट हो रही है। भाजपा के प्रति जनता का आकर्षण और बढ़ रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से जनता का विश्वास भाजपा में और बढ़ा है। भाजपा अभी तक निकाय चुनावों में नम्बर वन रही है। इस बार के निकाय चुनावों में भाजपा की जीत एकतरफा दिखाई पड़ रही है।
बसपा सुप्रीमों मायावती अभी तक हार के सदमें से उबर नही ंपाई है, सपा आन्तरिक कलह से नहीं निपट पा रही है, जबकि इसके विपरीत भाजपा निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं के भरोसे मोदी-योगी सरकारों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रही है। निकाय चुनावों के मद्देनजर हो रही सांगठनिक बैठकों में कार्यकर्ताओं का उत्साह हिलोरे ले रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in