Categorized | लखनऊ.

मण्डलवार सम्बन्धित जिलों के नेताओं की बैठकों का दौर जारी

Posted on 26 October 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा किये जा रहे निकाय चुनाव के सम्बन्ध में प्रदेश भर के मण्डलवार सम्बन्धित जिलों के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। जिसके तहत आज श्री राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद में पड़ने वाले सम्बन्धित जनपदों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ने का निर्णय लिया।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री/प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसी क्रम में कल दिनांक 26अक्टूबर को मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा एवं सहारनपुर मंडल के अन्तर्गत आने वाले जनपदों के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी बैठक कर विचार-विमर्श करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in