Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संघर्ष में साथ खड़ी है

Posted on 26 October 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में जबसे योगी सरकार सत्ता में आयी है, योगी सरकार सही मायने में मनोरोगी सरकार है। शासन के नाम पर महिलाओं को सताते हैं, चाहे बीएचयू की छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज और फायरिंग हो या आंगनबाड़ी कार्यत्रियों पर बर्बर लाठीचार्ज हो। यह सभी अपनी जायज मांगों के लिए बैठी थीं जिस प्रकार इन महिलाओं पर पुरूष पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज की है, फिर भी इन महिलाओं ने अपनी साथियों का साथ नहीं छोड़ा है, यह कायराना हरकत है और यह सरकार कायर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने सिविल हास्पिटल में घायल महिला कार्यकत्रियों का हालचाल लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह महिलाएं अपने संगठन की अध्यक्ष की रिहाई के लिए बैठी थीं, कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यत्रियों की अध्यक्ष की रिहाई एवं मुकदमें को वापस लेने की मांग करती है महिला कार्यकत्री को तीन दिनों से जेल मंे बंदकर प्रताडि़त किये जाने को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, यदि 24 घंटे के अन्दर उन्हें नहीं छोड़ा गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संघर्ष में साथ खड़ी है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गयी बर्बर लाठीचार्ज से गंभीर रूप से घायल कार्यकत्रियों का हालचाल लेने के लिए आज पूर्वान्ह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां महिला वार्ड में जनपद जौनपुर की घायल कार्यकत्री श्रीमती पुष्पा यादव एवं वहां पर मौजूद कई अन्य चोटिल कार्यकत्रियों से मुलाकात कर हाल-चाल लिया एवं अस्पताल प्रशासन से घायल कार्यकत्री का समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। उन्होने पुष्पा यादव का सीटी स्कैन की फोटो प्लेट नहीं दिये जाने को गैर कानूनी कृत्य बताते हुए कहा कि यदि इस घायल महिला को कुछ होगा तो यह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संघर्ष नहीं बल्कि मानवता के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष होगा। उन्होने कहा कि इस घटना पर महिला कांग्रेस लगातार नजर रखे हुए है। पूरे प्रदेश से इटावा, गोरखपुर, अमेठी, जौनपुर आदि तमाम जनपदों से महिलाएं आयी हैं योगी सरकार खादी के बल पर महिलाओं को पीट रही है। चित्रकूट की पांच घायल महिलाओं केा अस्पताल से भगाये जाने पर श्री राजबब्बर ने कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री प्रदीप कनौजिया को पीडि़ता एवं उनके सहयोगियों की हरसंभव मदद एवं देखरेख करने का निर्देश दिया।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री/प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने बताया कि विगत कई दिनों से आंगनबाड़ी कार्यत्रियां विधानसभा के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही थीं किन्तु उनकी मांगों पर विचार करने के बजाय योगी सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए महिला कार्यकत्रियों पर पुरूष पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया एवं पीटा गया। लाठीचार्ज में घायल हुईं दर्जनों कार्यत्रियों के मेडिकल कालेज एवं सिविल हास्पिटल में इलाज के बजाय उन्हें रात्रि में ही अस्पताल से भगा दिया गया एवं एक मात्र गंभीर रूप से घायल कार्यकत्री जनपद जौनपुर की पुष्पा यादव सिविल अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रही हैं।
श्री सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से उ0प्र0 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्रीमती प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान एवं श्री अशोक सिंह, श्री शिव पाण्डेय, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री प्रदीप कनौजिया पार्षद, श्री के0डी0 आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in