Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका विदुषी

Posted on 25 October 2017 by admin

गिरिजा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
लखनऊ: 24 अक्टूबर, 2017
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बनारस घराने की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका विदुषी गिरिजा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विदुषी गिरिजा देवी ने ठुमरी गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। गिरिजा देवी जी की संगीत साधना के दृष्टिगत उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण तथा पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सम्पूर्ण विश्व में देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उनके संगीत शिक्षण में उनके कई शिष्यों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। अपने जीवन की अन्तिम अवस्था तक विदुषी गिरिजा देवी संगीत साधना में लीन रहीं।
योगी जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in