सेल स्टील से बने एक्सप्रेसवे पर वायुसेना की सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने लैंड किया

Posted on 24 October 2017 by admin

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर, 2017: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 33,500 मीट्रिक टन इस्पात की आपूर्ति की है, जिस पर आज भारतीय वायु सेना के विमानों के लिए टच एंड गो की सुविधा प्रदान गई। सेल ने इस परियोजना के लिए मुख्य रूप से भूकंप प्रतिरोधी टीएमटी बार्स समेत लांग उत्पादों की आपूर्ति की है। सेल के ब्रांडेड भूकंप प्रतिरोधी ईक्यूआर टीएमटी बार उच्च गुणवत्ता के हैं और अवश्यकतानुसार स्पेसिफिकेशन में उपलब्ध हैं।

भारतीय वायुसेना ने आज एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर टच-एंड-गो लैंडिंग का प्रदर्शन किया, जिसकी शुरुआत 35,000 किलोग्राम के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से हुई। यह पहली बार है कि सी-130जे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, विमानों को एक्सप्रेसवे पर लैंड करने के लिए इंडियन एयर फोर्स के स्पेशल ड्रिल में शामिल हुआ है। इससे पहले भारतीय वायुसेना ने मिराज 2000 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू जेट विमानों को यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उतारा था।

सेल अपनी टैगलाइन “हर किसी की ज़िंदगी से जुड़ा हुआ है सेल’, को साकार करते हुए, विश्व स्तरीय इस्पात उत्पादों के निर्माण पर और अधिक अपना ध्यान केन्द्रित कर रहा है। इससे विशिष्ट क्षेत्रों जैसे रक्षा क्षेत्र की विशिष्ट जरूरतों के साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की समेत अन्य क्षेत्रों और बाज़ार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। सेल स्टील सरदार सरोवर बांध, डोला-सादिया पुल, चेनानी-नाशिरी सुरंग से लेकर विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं, बिजली संयंत्रों और गुजरात में निर्माणाधीन “स्टेच्यु ऑफ यूनिटी” जैसी राष्ट्रीय महत्व की अनेक परियोजनाओं का अभिन्न अंग है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in