Categorized | लखनऊ.

ठाकुर संकटा प्रसाद सिंह का जीवन ऋषि तुल्य राष्ट्र व समाज को समर्पित था - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 October 2017 by admin

08लखनऊ 23 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने आज वरिष्ठ प्रचारक तथा किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संकटा प्रसाद सिंह जी के निधन पर संघ कार्यालय केशव भवन जाकर अपनी विनम्र श्रद्धाजंलि दिया। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने स्व0 संकटा प्रसाद सिंह को राष्ट्र र्निमाण के लिए सर्मर्पित भारत माता का सपूत बताया। श्री पाण्डेय जी ने कहा कि श्री संकटा प्रसाद सिंह मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी थे तथा 1942 में इण्टर मीडिएट की शिक्षा के दौरान ही पूज्य गुरू जी से प्रसंग वश भेंट के बाद अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के माध्यम से राष्ट्र सेवा में लगा दिया तथा किसानों की समस्याओं के निदान तथा किसानों की खुशहाली के लिए जीवन पर्यन्त कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि स्वं डा0 संकटा प्रसाद सिंह जी का जीवन ऋषितुल्य राष्ट्र व समाज को समर्पित रहा ऐसी, महान आत्मा वन्दनीय है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in