Categorized | लखनऊ.

सांप्रदायिक ताकतों को रोकने और व्यवस्था में परिवर्तन लाने का काम नौजवान ही कर सकता है।

Posted on 24 October 2017 by admin

23-10-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने और व्यवस्था में परिवर्तन लाने का काम नौजवान ही कर सकता है। बिना नौजवानों के नया भारत नहीं बन सकता है। सौभाग्य से, नौजवान समाजवादी पार्टी के साथ हैं। उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि वे अन्याय-उत्पीड़न के खिलाफ बाहर निकलें। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष छेड़ दें।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के लोहिया सभागार में पत्रकार बंधुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए है। किसानों को भाजपा ने धोखा दिया है। भाजपा राष्ट्रवाद की थोथी बात करती है। राष्ट्र का विकास करना ही राष्ट्रवाद है। मगर भाजपा की न तो कोई राजनीतिक दिशा है और नहीं विकास की समझ है। शि़क्षा, स्वास्थ्य, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार, मुनष्य की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के काम विकास और राष्ट्रवाद है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश का सबसे बेहतरीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना है। लखनऊ में 2 साल के अंदर मेट्रो रेल चल गई। जबकि अहमदाबाद में 5 साल में भी मेट्रो नहीं चल पाई। ताज महल से भारत की पहचान है। विकास के इन कार्यों से राष्ट्र की प्रगति होती है। उन्होंने कहा जो लोग रोजगार की बात कर रहे थे उन्होंने देश को कहां भटका दिया ? भाजपा को नौजवानों के भविष्य की कोई चिंता नहीं हैै। भाजपा ने विकास को अवरूद्ध कर दिया है।23-10-f
श्री यादव ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी हिस्सा लेगी। समाजवादी पार्टी 5 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और बाकी जगहों पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा गुजरात से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की शुरूआत होगी। श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि गुजरात से ही नवनिर्माण युवा आंदोलन ने गति पकड़ी थी। बाद में जेपी ने बिहार को भी जोड़कर देश में सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया था। आज फिर गुजरात में परिवर्तन की हवा बह रही है। सŸाा परिवर्तन में युवा नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जनता को सचेत किया कि वह भाजपा वालों से सावधान रहे। वे जेब में ओपियम लेकर चलते हैं। चुनाव आने पर भाजपा वाले अफीम की पुड़िया निकालेंगे और लोगों को बहकाने की कोशिश करेंगे। इससे सतर्क रहना है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in