Categorized | लखनऊ.

छात्रसंघ चुनाव में समाजवादियों की जीत ने पूरे देश में संदेश देने का काम किया है

Posted on 24 October 2017 by admin

23-10-bसमाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के कई डिग्री कालेज के नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि बीजेपी सरकार नौजवानों के प्रति अन्यायपूर्ण रवैया अपना रही है। समाजवादी पार्टी के छात्र-नौजवान अन्याय का प्रतिकार करेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में समाजवादियों की जीत ने पूरे देश में संदेश देने का काम किया है। केन्द्र और राज्य सरकार की छात्र-नौजवान विरोधी नीतियों के विरोध में नौजवानों ने समाजवादियों को मजबूत किया है।
इस अवसर पर सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, नेता विरोधी दल अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव एवं राजेंद्र चौधरी, सुरेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष गुजरात, सांसद नीरज शेखर, एवं धर्मेन्द्र यादव, एमएलसीगण एस आर एस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील यादव ‘साजन‘ उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, राजेश यादव, वासुदेव यादव, रामवृक्ष यादव, राजपाल कश्यप सहित पवन पाण्डेय, विकास यादव, (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा) राहुल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा), गौरव दूबे, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ बृजेश यादव अनिल यादव (नोएड़ा), डा0 निर्भय सिंह पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षगण विनोद चन्द्र दुबे, हेमंत टुन्नू, भूपेंद्र यादव, सुश्री ऋचा सिंह एवं अन्य दर्जनों युवा नेता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष श्री अवनीश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के छात्रों-नौजवानों ने श्री अखिलेश यादव की कार्यशैली से प्रभावित होकर समाजवादी छात्रसभा के पैनल को जिताने का काम किया।
प्रदेश कार्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष श्री अवनीश यादव, उपाध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चैधरी, उपमंत्री श्री भरत सिंह, प्रकाशन मंत्री श्री अवधेश पटेल, सी.एम.पी. डिग्री कालेज इलाहाबाद में अध्यक्ष श्री ऋषभ सिंह यादव, उपाध्यक्ष श्री सुमित कुमार गौतम, संस्कृतिक मंत्री श्री विशाल चन्द्र शुक्ला, उपमंत्री श्री अभयराज यादव। ईश्वर शरण डिग्री कालेज इलाहाबाद में अध्यक्ष श्री अनुराग जायसवाल, संयुक्त मंत्री श्री शुभम श्रीवास्तव, प्रकाशनमंत्री श्री शिवम सिंह। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कालेज, अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह बागी, उपाध्यक्ष श्री सनी पासी, संस्कृतिक मंत्री श्री अमित यादव।
सहजानन्द डिग्री कालेज गाजीपुर अध्यक्ष श्री विपिन यादव, महामंत्री श्री ओम प्रकाश यादव। हीरालाल राम निवास स्नाकोत्तर महाविद्यालय संतकबीरनगर, अध्यक्ष श्री सचिन यादव, उपाध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, महामंत्री श्री अरविन्द चौधरी। कुंवर सिंह कालेज बलिया, अध्यक्ष श्री जितेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार यादव, महामंत्री श्री मिथलेश कुमार खरवार। टी0डी0 कालेज, अध्यक्ष श्री चन्द्रजीत यादव, उपाध्यक्ष श्री धनजी कुमार यादव, महामंत्री श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, पुस्तकालय मंत्री श्री अमित कुमार राय। सतीश चन्द्र डिग्री कालेज, अध्यक्ष श्री राहुल कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्री सतीश मिश्रा, महामंत्री श्री सौरभ यादव को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in