Categorized | लखनऊ.

यू.पी. की फल-सब्जियों की अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर ब्राडिंग की जायेगी - मनीष शुक्ला

Posted on 24 October 2017 by admin

लखनऊ 23 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार किसानों की सरकार है। राज्य में लंबे समय बाद ऐसी सरकार आई है जो किसानों को केंद्र में रखकर काम कर रही है। पहली बार राज्य सरकार किसानों के फल सब्जियों की ब्रांडिंग करने जा रही है, वह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर। राज्य मं भाजपा सरकार बनने के पश्चात निवेश का बेहतर माहौल बना है। यूपी की ब्राडिंग करने के लिए योगी आदित्यनाथ स्वयं ‘‘वल्र्ड फूड इंडिया’’ में जायेंगे। एक आईएएस आधिकारी को ब्राडिंग के लिए नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार आते ही किसानों का एक लाख तक फसली कर्ज माफ किया। सोलर पंप की उपलब्धता कराई गई। किसानों से रिकार्ड गेहूं खरीदा गया और अब धान खरीदा जा रहा है। पूर्व में प्रदेश की जनता ने आलू सड़कों पर सड़ते देखा है लेकिन योगी सरकार ने पहली बार आलू का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जिसका लाभ किसानों को मिला। गन्ना किसानों का 95 प्रतिशत भुगतान किया गया।
श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार अब किसानों की सब्जियों और फलों की ब्रांडिंग कर उन्हें उचित मूल्य दिलाने का कार्य करेगी। इससे मोदी जी के 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता मिलेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in