Categorized | लखनऊ.

‘केसरिया बालम, पधारो म्हारे देस’ का आयोजन कल

Posted on 24 October 2017 by admin

सदर में बहेगी श्याम भजनों की गंगा
लखनऊ 23 अक्टूबर। श्री बालाजी श्री श्याम युवा मंच की ओर से ‘केसरिया बालम, पधारो म्हारे देस’ भजन रस गंगा का चतुर्थ आयोजन 25 अक्तूबर को संस्कृत पाठशाला कन्या डिग्री कॉलेज सदर बाजार में किया जायेगा। मंच के प्रवक्ता अनुज अग्रवाल व मोहित अग्रवाल ने बताया कि श्याम प्रभु के अद्भुत श्रंगार हेतु बाघा कोलकाता से आएगा तथा 56 भोग सवामणी भी लगेगी। उन्होंने बताया कि बाबा के गुणगान के लिए शीतल पांडे दिल्ली से एवं कुमार शानू नानपारा धाम से आयेंगे और बाबा को सुन्दर सुन्दर भजनों से रिझांयेंगे। कार्यक्रम को लेकर अर्जुन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आशीष, मुकेश, मोहित अग्रवाल, मनीष गोयल, नीलेश टाटा, सुनील वैश्य एवं मनोज मौर्य सहित अन्य लोग तैयारियों में लगे हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in